कृषि आधारित आजीविका को बढ़ावा


 *डीडीसी रीना हांसदा पहुंचे खरसावां, हल्दी प्रसंस्करण इकाई का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश* 

 *दीपक कुमार दारोघा* 

सरायकेला: खरसावां (खेलारी साई) स्थित हल्दी प्रसंस्करण इकाई का उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने इकाई की कार्य प्रणाली उपलब्ध संसाधन एवं प्रसंस्करण व्यवस्था का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर जानकारी के मुताबिक किसान उत्पाद संगठन (एफपीओ) सदस्य भी मौजूद थे। उन्होंने एफपीओ सदस्यों को हल्दी प्रसंस्करण इकाई का सुचारु एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने हल्दी के उत्पादों को व्यापक बाजार से जोड़ने पर बल दिया। 

डीसी रीना हांसदा एफपीओ सदस्य के अलावे महिला समूह से भी मिले एवं आश्वस्त किया कि हल्दी प्रसंस्करण इकाई के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि होगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर कृषि आधारित आजीविका को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी एवं एफपीओ सदस्यों को समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिए।

Comments