विकसित भारत युवा संसद: जिले से प्रदेश के लिए 5 प्रतिभागी चयनित


 *जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर*

 *दीपक कुमार दारोघा* 

सरायकेला: राष्ट्रीय सेवा योजना,मेरा युवा भारत एवं काशी साहू महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में काशी साहू कॉलेज सरायकेला में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम प्राचार्य कृष्णा प्यारे की अध्यक्षता में आयोजित हुई। 

कार्यक्रम में 18 से 25 वर्ष की युवाओं ने भाग लिया। कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद चयनित 34 उम्मीदवारों ने जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद में अपनी हुनर दिखाया।

आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक विषय पर प्रतिभागियों ने अपनी विचार रखी। विषय पर विचार रखने के लिए 3 मिनट का समय तय था। जूरी सदस्य के रूप में डॉ बृजेश कुमार,डॉ अशोक रवानी, प्रो. इंदल पासवान, प्रो. आनंद मिंज एवं डॉ गुलशन कुमार थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के कर कमलों से दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेश साहू,विशेष अतिथि के रूप में कोल्हन विश्वविद्यालय के एनएसएस पूर्व समन्वयक दारा सिंह गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य शामिल थे। उद्घाटन सत्र के बाद शुरू हुई कार्यक्रम में प्रोफेसर लालती तिर्की एवं प्रकाश कुमार ने मंच संचालन किया। उक्त विषय पर प्रतिभागियों में से किसी ने अंग्रेजी भाषा में विचार रखी तो किसी ने हिंदी भाषा में विचार बयां किया। कार्यक्रम के दौरान निर्णायक मंडली ने प्रतिभागियों की विचार सुनी।

जानकारी के मुताबिक 34 प्रतिभागियों में से पांच उम्मीदवारों को राज्य स्तर की विकसित भारत युवा संसद 2026 के लिए चुना गया। इसमें प्रथम सरायकेला महिला महाविद्यालय के बसंती हेंब्रम रही। इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन सरायकेला के मेघा पांडे द्वितीय तथा एक्सआईटीई गम्हरिया के अमर सिंह जारिका तृतीय स्थान प्राप्त की। काशी साहू महाविद्यालय सरायकेला के सोनाक्षी पडीहारी, लालती राउत क्रमशः चतुर्थ,पंचम स्थान पर रहे।

कार्यक्रम में मेरा युवा भारत के जिला युवा पदाधिकारी क्षितिज, कोल्हन विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ मीनाक्षी, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ ओम प्रकाश, डॉ नवल चौधरी, मधु शर्मा के अलावे महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में प्रो. मनोज महतो ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Comments