तकनीक आधारित शासन एवं राजस्व संवर्धन की दिशा में झारखंड

 

*सरायकेला: जिला में 12 लाख घन फिट सीज बालू की हुई ऑनलाइन नीलामी, राज्य को अपेक्षा से अधिक राजस्व*

दीपक कुमार दारोघा 

सरायकेला: झारखंड राज्य के सरायकेला खरसावां जिला में जप्त(सीज) बालू की हुई ऑनलाइन नीलामी।

इसे प्रशासनिक पारदर्शिता, तकनीक आधारित शासन एवं राजस्व संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक उक्त नीलामी सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन द्वारा विधि सम्मत एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत आयोजित की गयी। जिसके अंतर्गत लगभग 12 लाख घन फिट सीज बालू की ऑनलाइन नीलामी की गयी। नीलामी हेतु आधार मूल्य 1.72 करोड़ निर्धारित था। प्रतिस्पर्धा ऑनलाइन बोली प्रक्रिया के परिणाम स्वरुप अंतिम नीलामी मूल्य 2.30 करोड़ प्राप्त हुआ। जिला के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी के प्रयास एवं प्रशासन की सक्रियता से राज्य को अपेक्षा से अधिक राजस्व की प्राप्ति सुनिश्चित हुई।

Comments