*जिले के 27 धान क्रय केंद्रों में किसानों से धान खरीदारी की तैयारी, डीसी नितिश कुमार सिंह ने पैक्स संचालकों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: जिले में 15 दिसंबर से धान क्रय कार्य प्रारंभ होगी, इसको लेकर जिले के 27 धान क्रय केंद्रों में किसानों से नियमानुसार धान की खरीदारी की तैयारी की गयी है।
जानकारी के मुताबिक सरकार द्वारा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2450 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उपयुक्त नितिश कुमार सिंह ने धान क्रय से जुड़े पैक्स संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों से शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। धान क्रय की प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, सुचारू एवं निर्धारित दिशा निर्देश के अनुरूप संपन्न कराई जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी क्रय केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित किया जाए।
उपायुक्त ने जिले के किसानों से अपील की है कि विचोलियां के झांसे में ना आएं और अपनी उपज केवल सरकार द्वारा अधिकृत धान क्रय केंद्र पर ही विक्रय करें। जिला प्रशासन द्वारा धान क्रय कार्य की सतत निगरानी की जाएगी।


Comments
Post a Comment