*सरायकेला:जिला स्तरीय समारोह आयोजित, पहुंचे सांसद जोबा माझी, बिरसा मुंडा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं, चिन्हित झारखंड आंदोलनकारियों को मिला सम्मान, हुई सांस्कृतिक कार्यक्रम*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला टाउन हॉल में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वें वर्ष के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित।
समारोह में सांसद जोबा माझी की उपस्थिति रही। उन्होंने जिला वासियों को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि झारखंड 25वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने सभी से राज्य के सर्वांगीण विकास और सामाजिक, आर्थिक प्रगति में सक्रिय सहभागिता की अपील की। कार्यक्रम के दौरान सांसद जोबा माझी के कर कमलों से जिले के चिन्हित झारखंड आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र मिला।
कार्यक्रम में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, एसपी मुकेश लुणायत, उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी,कर्मचारी,आम नागरिकों की उपस्थिति रही।
समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुई। एक ही रंगमंच पर शास्त्रीय,लोक व पारंपरिक नृत्य देखने को मिला। कला प्रेमी, दर्शकों ने इसका आनंद उठाया।



Comments
Post a Comment