*यूनाइटेड म्यूजिकल ग्रुप शुरू करने जा रहा "हो वॉइस ऑफ़ सिंहभूम", चाईबासा में ऑडिशन 29 को*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: हो गायक प्रतिभा खोज के लिए यूनाइटेड म्यूजिकल ग्रुप शुरू करने जा रहा "हो वॉइस ऑफ़ सिंहभूम" इवेंट।
उक्त म्यूजिकल ग्रुप के निदेशक अनिल सुरेन ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसमें भाग लेने वाले युवक, युवतियों के लिए ऑडिशन 29 नवंबर को होगी। चाईबासा हरिगुटू आदिवासी महासभा भवन में ऑडिशन होगी। सुबह 10 बजे से ऑडिशन राउंड शुरू होगी। केवल हो समुदाय के बच्चों के लिए यह ऑडिशन होगा। उन्होंने कहा कि 16 वर्ष से ऊपर आयु के प्रतिभागी इसमें भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि पश्चिम सिंहभूम में काफी टैलेंट है। इन्हें उचित मंच दिया जाएगा। हो समुदाय के बच्चे ऑडिशन के लिए हो भाषा के अलावे हिंदी भाषा का गाना से भी अपना हुनर दिखा सकते हैं।
इसके लिए पंजीकरण 20 नवंबर से शुरू हो चुका है। रजिस्ट्रेशन फी ₹250 है। इसके लिए ऑनलाइन क्यूआर रजिस्ट्रेशन भी जारी है । पंजीकरण 28 नवंबर तक चलेगा। भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी 8434495315 पर संपर्क कर सकते हैं।


Comments
Post a Comment