*राज सिन्हा को मिला भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार,मुख्यमंत्री ने दी बधाई और कहा वर्तमान सरकार लोगों को आर्थिक, शैक्षिक, सामाजिक रूप से मजबूत करने के लिए संकल्पित*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: झारखंड विधानसभा 25वें स्थापना दिवस पर राजधानी रांची में हुई कार्यक्रम में धनबाद के विधायक राज सिन्हा को मिला भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक का पुरस्कार।
इससे पहले इस रजत जयंती सम्मान समारोह का राज्यपाल संतोष गंगवार ने उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो उपस्थित थे।
समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मारांडी, संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मुख्य सचेतक प्रतिपक्ष नवीन जायसवाल, प्रभारी सचिव मानिक लाल हेंब्रम, मंत्री, सांसद, विधायक, पदाधिकारी, विधानसभा के कर्मचारियों को रजत जयंती पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा 25 साल का लंबा सफर इस प्रदेश ने पूरा किया। कुछ दिन पहले (15 नवंबर)राज्य सरकार ने रजत जयंती मनाई। उच्च न्यायालय में भी रजत जयंती पर कार्यक्रम हुआ। अब विधानसभा 25वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित है। उन्होंने उत्कृष्ट विधायक राज सिन्हा को बधाई दी। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार लोगों को आर्थिक, शैक्षिक, सामाजिक रूप से मजबूत करने के लिए संकल्पित है।

Comments
Post a Comment