भगवान बिरसा मुंडा की जयंती


*सरायकेला:झारखंड स्थापना के रजत जयंती पर याद किए गए भगवान बिरसा मुंडा,भाजपाइयों व आम जनों ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय सरायकेला के बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा के आदमकद प्रतिमा पर भाजपाइयों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं उनके कृतित्व को याद किया।

श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, नगर अध्यक्ष बद्री नारायण, मनोज महतो, एसटी मोर्चा के शंकर सोय, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा आदि शामिल थे। श्री बोदरा ने कहा कि 15 नवंबर 1875 को बिरसा मुंडा का जन्म उल्लीहातु में हुआ था। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा बिरसा मुंडा दिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में इससे पहले झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समिति के शंकर सोय के नेतृत्व में सदस्यों एवं आम जनों ने यहां भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। शंकर सोय ने कहा कि झारखंड राज्य की स्थापना वर्ष 2000 में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती में हुई थी। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की कृतित्व को बयां किया। डॉक्टर डॉ अतुल सरदार, गणेश सरदार, मंगल माझी आदि कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Comments