*झारखंड स्थापना दिवस समारोह सरायकेला में रन फ़ॉर झारखंड कार्यक्रम से हुआ शुभारंभ, डीसी ने दिखाया हरी झंडी, एथलीट्स को मिला सम्मान*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती समारोह जिला मुख्यालय सरायकेला में रन फ़ॉर झारखंड कार्यक्रम से शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ इनडोर स्टेडियम सरायकेला से हुई। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह एसपी मुकेश लुणायत, डीडीसी रीना हांसदा ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रन फ़ॉर झारखंड की इस विशेष दौड़ कार्यक्रम में प्रशासनिक पदाधिकारी, नागरिक, शिक्षक, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं, एथलीट्स शामिल थे। दौड़ का समापन बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में हुआ।
स्टेडियम में 800 मीटर (बालक वर्ग)एवं 400 मी (बालिका वर्ग) की मैराथन दौड़ भी हुई। जिसमें विभिन्न विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ में रोहित बोदरा प्रथम, शंभू महतो द्वितीय एवं मिलन सोय तृतीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग के 400 मीटर दौड़ में ललिता सिंह मुंडा प्रथम स्थान पर रही। सोनिया मुंडा ने द्वितीय स्थान प्राप्त की। संतोषी नायक तीसरे स्थान पर रही।
जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार, डीआरडीए निदेशक अजय तिर्की, उपस्थित पदाधिकारियों के कर कमलों से प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्राफी एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन सक्रिय रही। हर्षोल्लास का माहौल रहा।



Comments
Post a Comment