*छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन हुआ सक्रिय, डीसी, एसपी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन हुआ सक्रिय।
खुद एसपी मुकेश कुमार लुणायत जिला मुख्यालय सरायकेला में खरकाई नदी के जगन्नाथ घाट, कुदरसाई छठ घाट का निरीक्षण किया। सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता नियति की भी उपस्थिति रही। उन्होंने भी इन छठ घाटों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत सरायकेला के प्रशासक समीर बोदरा, थाना प्रभारी विनय कुमार सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। निरीक्षण के क्रम में एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इससे पहले जिला के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत ने जिला के नगर निगम क्षेत्राधीन आदित्यपुर एवं आरआईटी स्थित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इनके निरीक्षण के दौरान आदित्यपुर नगर आयुक्त रवि प्रकाश, उपनगर आयुक्त पारुल सिंह की उपस्थिति रही।
बताते चलें कि नहाए खाए के साथ छठ पर्व शुरू हो चुकी है। लोग नदी घाटों में सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जगह सुरक्षित रखने में तत्पर है। छठी मैया व सूर्य देवता पर आस्था रखने वाले लोग उपासना में जुट गए हैं। जानकारी के मुताबिक रविवार को खरना की रश्म होगी। आगामी 27 अक्टूबर अपराहन को भक्त श्रद्धालु डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। जबकि 28 अक्टूबर को तड़के सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ भक्ति उपासना का यह महापर्व संपन्न होने वाली है। इस लोक आस्था के पर्व में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है।


Comments
Post a Comment