भोया में फुटबॉल खेल के बाद चला सफाई अभियान


*कोल्हान रक्षा संघ के बैनर तले भोया में सफाई अभियान जिंदाबाद का आवाज हुआ बुलंद*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: पश्चिमी सिंहभूम खुंटपानी प्रखंड के भोया फुटबॉल मैदान में फुटबॉल खेल के बाद सफाई अभियान जिंदाबाद की आवाज हुई बुलंद।

सूत्रों के मुताबिक कोल्हान रक्षा संघ के बैनर तले नवयुवक संघ के संयुक्त तत्वाधान में फुटबॉल मैदान में सफाई अभियान चलाया गया। 


मौके में कोल्हान रक्षा संघ के अध्यक्ष डिवार जोंको ने कहा कि कोल्हान क्षेत्र में फुटबॉल मैच के बाद फील्ड में यह सफाई अभियान का पहला कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि फुटबॉल का तीन दिवसीय कार्यक्रम एक मेला का रूप ले लिया। इस तरह के कार्यक्रम से गंदगी भी फैलती है। इससे ग्राम में प्रदूषण फैलता है। इसलिए कोल्हान रक्षा संघ, नवयुवक संघ भोया ने प्रण लिया। संयुक्त रूप से साफ सफाई अभियान चलाया गया। आगे भी फुटबॉल खेल स्थलों में साफ सफाई अभियान चलता रहेगा।

इससे पहले भोया में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक नवयुवक संघ द्वारा फुटबॉल खेल आयोजित हुआ। इस अवसर पर कोल्हान रक्षा संघ द्वारा खिलाड़ियों के बीच टी-शर्ट का वितरण किया गया। एवं उन्हें प्रोत्साहित किया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम में करीब 74 फुटबॉल टीमों ने भाग लिया। 

महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शनिवार को आयोजित स्वच्छता अभियान में कोल्हान रक्षा संघ के सचिव मानसिंह हेंब्रम, पूनम हेंब्रम, वरिष्ठ सदस्य रविंद्र मंडल,परेश नायक आदि काफी संख्या में लोग शामिल थे।

Comments