*बिहार चुनाव की आंच झारखंड तक फैली, समय तय करेगा चुनाव बाद जेएमएम का रुख*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: बिहार विधानसभा चुनावी समर में है, जिसकी आंच झारखंड तक फैली और महागठबंधन के फैसले के बिना झारखंड मुक्ति मोर्चा बिहार चुनाव में उम्मीदवार नहीं दी।
सूत्रों के मुताबिक झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जमुई, कटोरिया, पिंपपैती सहित 6 सीटों पर उम्मीदवार देने के मूड में था। दूसरे चरण के नामांकन के बाद दीपावली को गिरिडीह में झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मीडिया को बताया कि वह 7 अक्टूबर को पार्टी महासचिव के साथ पटना गए थे। शीर्ष नेतृत्व में सहमति बनी थी। अब कांग्रेस मुक मौन है। उन्होंने कहा इसके लिए राजद, कांग्रेस जिम्मेदार है। बिहार राजनीति में झारखंड मुक्ति मोर्चा को धोखा मिला। अब बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टिसिपेंट नहीं है।

Comments
Post a Comment