*भाजपा का सरायकेला विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में महिलाओं ने हर घर स्वदेशी का लिया संकल्प, विधायक पूर्णिमा ने महिलाओं को दिए टिप्स*
दीपक कुमार दारोघा
सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित उत्कलमणि आदर्श पाठागार भवन में भाजपा द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत सरायकेला विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें महिलाओं ने हर घर स्वदेशी का संकल्प लिया ।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा दास साहू ने महिलाओं को कई टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अभियान विचार नहीं एक संकल्प है ।
महिलाओं का समय महत्वपूर्ण है। दीपावली,छठ पर्व आने वाला है। घर का महत्वपूर्ण कार्य छोड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में उपस्थिति दर्ज करने आए हैं। यह संकल्प ही तो है। उन्होंने कहा हम तब स्वतंत्र होंगे जब नीज वस्तु का उपयोग कर पाएंगे। उन्होंने यह भी कहा घर का फैसला महिलाएं लेती है। इसलिए महिलाएं स्वदेशी उत्पादक वस्तु के प्रति घर परिवार समाज को जागरूक करें। स्वदेशी उत्पादक वस्तु उपयोग करें। घर के प्रति सजग हैं तो राष्ट्र के प्रति भी सजग बनें।
इससे पहले भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य, वरिष्ठ नेता शैलेंद्र सिंह ने कहा कि अपने दैनिक जीवन में भारतीय उत्पादों का उपयोग करें। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री का सोच है देश आत्मनिर्भर बने। इसलिए जरूरी है स्वदेशी वस्तु को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि दीपावली में कुम्हार द्वारा बनाया गया मिट्टी का दीपक ही उपयोग करें।
भाजपा के प्रदेश मंत्री सह कार्यक्रम कोल्हान प्रभारी नंदजी प्रसाद ने कहा कि हमें स्थानीय स्तर पर बनी उत्पादों का उपयोग करना चाहिए एवं बढ़ावा देना चाहिए। लोकल फॉर भोकल का जिक्र करते हुए उन्होंने स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया और कहा अपना माटी को चुने पर्यटन स्थल के रूप में और इसकी खुशबू को फैलाएं।
भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव ने कहा कि कुचाई सिल्क दुनिया में बिकता है। कुकुन कुचाई के जंगल में पैदा होती है। उत्पादन बढ़ेगा तो आत्मनिर्भर दिशा में प्रदेश-देश मजबूत होगा।
जिला परिषद अध्यक्ष सह खरसावां विधानसभा पूर्व प्रत्याशी सोनाराम बोदरा ने कहा कि विजन 2047 तभी सफल होगा जब आत्मनिर्भर होंगे। उन्होंने कहा कि स्वदेशी को अपनाकर ही आत्मनिर्भर हो सकते हैं।
सम्मेलन के अंत में उपस्थित लोगों ने स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा के राकेश सिंह ने किया।
कार्यक्रम में सरायकेला के पूर्व विधायक अनंत राम टुडू, सुनील श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, मधु गोराई, राजा सिंहदेव, विभिन्न मंडल अध्यक्ष के अलावे महिलाओं की उपस्थिति रही।



Comments
Post a Comment