*बिहार चुनाव की आंच झारखंड तक फैली, समय तय करेगा झामुमो की रुख किधर होगी*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: बिहार चुनावी समर में है जिसकी आंच झारखंड तक फैली हुई है और इस बिहार चुनावी समर में झारखंड मुक्ति मोर्चा भी उतरने की मूड में है।
हालांकि झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए कांग्रेस, राजद बिहार में सीट खाली नहीं की है। कांग्रेस, राजद के निर्णय के बाद ही झारखंड मुक्ति मोर्चा को बिहार में चुनाव लड़ने का मौका मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक महागठबंधन द्वारा बिहार में झामुमो को दरकिनार करने की स्थिति में झारखंड मुक्ति मोर्चा कुछ सीटों पर अकेले चुनाव लड़ सकती है। हालांकि नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। समय ही तय करेगा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का रुख किधर होगी।
बताते चलें कि झारखंड के घाटशिला सीट के लिए हो रही उपचुनाव के लिए भी झामुमो ने कमर कस ली है।

Comments
Post a Comment