*जिला मुख्यालय सरायकेला में मनाया गया छोटी दीपावली, बाजार में रही रौनक*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला में लोगों ने मनाया छोटी दीपावली, लाइटिंग साज सज्जा से बाजार में रही रौनक।
छोटी दीपावली नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। दीर्घायु के लिए लोगों ने यम दीप दान रश्म निभाया। लोग दीपावली के उमंग में मशगूल हैं। दीपावली में काली पूजा उत्सव में भी लोग जुटे हैं।
सूत्रों के मुताबिक दीपावली में काली पूजा बुराई पर विजय, हठ शक्ति और अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है।
बड़ी दीपावली व काली पूजा 20 अक्टूबर को होने वाली है। सरायकेला पुराना बस स्टैंड के निकट मंदिर में सरकारी प्रयास से काली पूजा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गुदड़ी बाजार स्थित काली मंदिर में भी पूजा उत्सव की तैयारी है। खरकाई नदी के तट पर शमशान काली मंदिर में होने वाली पूजा उत्सव को लेकर भी लोगों का आस्था है। सूत्रों ने यह भी बताया कि आदित्यपुर दो स्थित एमआईजी मैदान में श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा कमेटी द्वारा काली पूजा उत्सव का आयोजन किया गया है। खरसांवा के पदमपुर काली मंदिर में भी भव्य पूजा उत्सव का आयोजन हो रहा है। काली पूजा व दीपावली को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय है।

Comments
Post a Comment