जेएमएम सरायकेला प्रखंड कमिटी का अगला बैठक 17 को


*बारिश के बावजूद झारखंड मुक्ति मोर्चा का सरायकेला में हुई बैठक, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हेंब्रम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय सदस्य गणेश महाली का किया भव्य स्वागत*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: दिन भर हुई बारिश के बावजूद सरायकेला परिसदन में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमिटी की बैठक हुई,जिसमें पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य गणेश महाली भी पहुंचे, पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हेंब्रम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें  भव्य स्वागत किया।

बैठक में झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य गणेश महाली ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को जानने के लिए और समाधान के लिए पंचायत समिति गठन अविलंब किया जाए। उन्होंने कहा कार्यकर्ता आम जनता तक पहुंच कर उनका समस्या जाने और समाधान के लिए कार्य करें।

इससे पहले विगत बैठक में लिए गए निर्णयानुसार कार्य प्रगति की समीक्षा हुई। पंचायत समिति गठन करने के लिए तिथि तय किया जाना था। लेकिन बारिश की वजह से सभी पंचायत से कार्यकर्ता बैठक में नहीं पहुंच पाए। अगला बैठक 17 अक्टूबर को रखा गया है।

बैठक में प्रखंड उपाध्यक्ष मुकुंद दास, कोषाध्यक्ष अजय नंदी, बुद्धिजीवी मंच के सामू माझी, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजेश मुंडरी, राजू महाली, मकरध्वज पात्रो, मोगेश्वर सरदार, सोनू सरदार, हरि सरदार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments