*सरायकेला खरसावां जिला से गणेश महाली भी बने झामुमो का केंद्रीय सदस्य, कार्यकर्ताओं में उल्लास का माहौल*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: झारखंड मुक्ति मोर्चा का सरायकेला खरसावां जिला से केंद्रीय सदस्य बने गणेश महाली, रानी हेंब्रम, सुधीर महतो, ओम प्रकाश लायक। सूत्रों के मताबिक झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ओर संगठनात्मक मजबूती मिलने वाली है।
पार्टी के 13वें केंद्रीय महाधिवेशन के उपरांत केंद्रीय समिति सदस्यों का विस्तार किया गया है।
पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक दुमका से बबलू सिंह,पाकुड़ से मिथिलेश घोष, साहिबगंज से ताला मारांडी, बोकारो से विजय रजवार, बी.के चौधरी, इकबाल अहमद को पार्टी का केंद्रीय सदस्य मनोनीत किया गया है।
धनबाद से गुरु चरण बासके, मोहम्मद तस्लीम अंसारी, देवेंद्र नाथ मंडल तथा गिरीडीह से केदार हाजरा, सुमित कुमार को केंद्रीय सदस्य मनोनीत किया गया है।
इस तरह हजारीबाग से यासीन खान, कोडरमा से तारिणी प्रसाद, रांची से अंतु तिर्की, समनुर मंसूरी, हेमलाल मेहता का नाम है।
सिमडेगा से रोज प्रतिमा सोरेन, गुमला से अलीम खान, अशोक उरांव, लोहरदगा से नीरू शांति भगत, राधा तिर्की, सरिता भगत तथा खूंटी से अमृत हेंब्रम, देवेंद्र नाथ मधैया का नाम है।
गढ़वा से धर्मराज पासवान, पलामू से हाजी शमीम अख्तर, जुगल किशोर चंद्रवंशी और लातेहार से मोहन गंझू जिरादेवी, जुनैद अहमद का नाम है।
जारी कार्यालय आदेश के मुताबिक नव नियुक्त केंद्रीय सदस्यगण अपने संगठनात्मक कर्मठता का पूर्ण उपयोग करते हुए संगठन सुदृढ़ता के लिए कार्य करेंगे।
इधर गणेश महाली को केंद्रीय सदस्य बनाए जाने से सरायकेला में कार्यकर्ताओं में उल्लास का माहौल है। जिला उपाध्यक्ष शशांक शेखर उर्फ भोला महांती ने कहा कि सरायकेला विधानसभा सीट के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली को भी पार्टी ने केंद्रीय सदस्य बनाया है। इससे संगठन ओर मजबूत होगी।


Comments
Post a Comment