*सरायकेला: डीसी नितिश कुमार सिंह के कर कमलों से चयनित लाभुक महिलाओं को मिला सिलाई मशीन*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: महिला सशक्तिकरण हेतु जिला प्रशासन ने बढ़ाया हाथ और समाहरणालय में हुई कार्यक्रम में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के कर कमलों से विशेष केंद्रीय सहायता योजना अंतर्गत चयनित महिला लाभुकों को मिला सिलाई मशीन।
जानकारी के मुताबिक महिलाओं की आय वृद्धि एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से 15 महिलाओं के बीच प्रतीकात्मक रूप से सिलाई मशीनों को वितरण किया गया। योजना के तहत जिले के 136 चयनित महिलाओं को सिलाई मशीन उपलब्ध कराई जानी है।
कार्यक्रम में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने संबंधित लाभुक महिलाओं से सिलाई मशीन के सदुपयोग से संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली एवं आय वृद्धि हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं से अपील कि की सिलाई मशीन का बेहतर उपयोग कर स्वयं का आय में वृद्धि करें तथा अन्य महिलाओं को भी सरकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित करें।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, जेएसएलपीएस जिला परियोजना निदेशक पंकज कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी, लाभुक महिलाओं की उपस्थिति रही।

Comments
Post a Comment