*डीसी नितिश कुमार सिंह ने आदित्यपुर में बन रही विभिन्न पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: आगामी दुर्गा पूजा उत्सव को लेकर सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन अलर्ट है। यहां तक कि बन रही पूजा पंडालों का भी निरीक्षण किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक खुद उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में बन रही विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। मौके में उन्होंने संबंधित पदाधिकारी एवं समिति पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को नगर निगम के संपूर्ण क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पूजा पंडाल एवं आसपास पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के संबंध में भी उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर आदित्यपुर नगर आयुक्त रवि प्रकाश,उपनगर आयुक्त पारुल सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो, यातायात निरीक्षक अजय तिवारी, केंद्रीय पूजा समिति के उपाध्यक्ष जगदीश नारायण चौबे, विभिन्न पूजा पंडाल समिति के पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment