जिला प्रशासन की पहल


*सरायकेला:खेल प्रतिभा को जिला प्रशासन ने किया प्रोत्साहित, डीसी के कर कमलों से सुनील को मिला आर्चरी किट*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में जिला प्रशासन का हुई पहल और सीएसआर मद से कुचाई प्रखंड के सेरेंगदा ग्राम निवासी आर्चरी खिलाड़ी सुनील कुमार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह द्वारा आर्चरी किट उपलब्ध कराया गया।

जानकारी के मुताबिक समाहरणालय में हुई इस कार्यक्रम में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन सदैव खेल प्रतिभाओं के साथ है। उन्होंने सुनील कुमार का हौसला बुलंद किया। और आशा व्यक्त किया कि सुनील आगामी समय में राज्य व देश का गौरव बढ़ाएंगे। खिलाड़ी सुनील कुमार ने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने एवं नियमित अभ्यास हेतु उनके पास आर्चरी किट खरीदने का आर्थिक संसाधन उपलब्ध नहीं था। इस संबंध में उन्होंने उपायुक्त से निवेदन किया था। 

कार्यक्रम में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार की भी उपस्थिति रही।

Comments