स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में उत्साह का महौल

 

*आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जिलावासियों को दी शुभकामनाएं*

सरायकेला: जिला में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) का मुख्य समारोह स्थानीय बिरसा मुंडा स्टेडियम (एसएफसी मैदान) में होगा। प्रातः 9:10 बजे कार्यक्रम तय है। यहां उपायुक्त नितिश कुमार सिंह द्वारा‌ झंडोत्तोलन किया जाएगा। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी है। बताते चलें की स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है।

Comments