जिला मुख्यालय में बारिश


*दिन भर हुई बारिश के कारण सरायकेला में जनजीवन रहा परेशान*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: दिन भर हुई बारिश के कारण जिला मुख्यालय सरायकेला में जनजीवन रहा परेशान।

सुबह से ही छिटपुट बारिश शुरू हुई। धीरे-धीरे रफ्तार बढ़ता गया। बारिश के कारण बाजार में चहल-पहल नहीं रहा।

इधर सरायकेला साप्ताहिक हाट भी बारिश के कारण प्रभावित हुई। हाट में दुकान लगाने वाले बारिश से परेशान रहे।

 शाम को बारिश का रफ्तार कम होते ही साप्ताहिक सब्जी मार्केट में कुछ चहल-पहल नजर आया। लोग भींगते हुए अपने जरूरत का सामान खरीदने में जुटे रहे। बारिश के कारण पूरे दिन जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।

Comments