*जिला मुख्यालय में रही स्वतंत्रता दिवस का उल्लास, मुख्य समारोह में डीसी नितिश कुमार सिंह ने किया झंडोत्तोलन, उत्कृष्ट पुलिस कर्मियों को भी किया सम्मानित*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय सरायकेला में उल्लास का माहौल रहा।
स्थानीय बिरसा मुंडा स्टेडियम (एसएफसी मैदान) में मुख्य समारोह हुई। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह यहां पहुंचे एवं एसपी मुकेश कुमार लुणायत के साथ परेड का निरीक्षण किया। समारोह में जनप्रतिनिधि, गणमान्य अतिथि,प्रशासनिक पदाधिकारी, कर्मी,स्कूली छात्र-छात्राएं, आम नागरिकों की उपस्थिति रही।
उपायुक्त ने यहां झंडोत्तोलन किया। इस दौरान चारों ओर राष्ट्रभक्ति व उल्लास का माहौल रहा। समारोह में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जिलावासियों को 79 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त द्वारा उत्कृष्ट पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। बताते चलें कि तड़के सुबह स्कूली बच्चों ने तिरंगा झंडा लिए प्रभात फेरी निकाला। नगर परिक्रमा की। इस दौरान बच्चों ने भारत माता की जय का नारा भी बुलंद किया।
समाहरणालय में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुई कार्यक्रम में एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने झंडोत्तोलन किया।
इधर जिला परिषद कार्यालय में भी झंडोत्तोलन कार्यक्रम हुई। यहां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने झंडोत्तोलन किया। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, सदस्यगण, कर्मी,प्रशासनिक पदाधिकारी, आम नागरिक कार्यक्रम में मौजूद थे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम न्यायालय,जिला बार एसोसिएशन, अनुमंडल कार्यालय, जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय सहित तमाम सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय, स्कूल,कॉलेज में भी हुई।
सरायकेला थाना परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हुई। यहां थाना प्रभारी विनय कुमार ने झंडोत्तोलन किया । समारोह में गणमान्य अतिथि,पुलिस कर्मी, आम नागरिकों की उपस्थिति रही।
इधर सरायकेला नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुई कार्यक्रम में प्रशासक समीर बोदरा ने झंडोत्तोलन किया। कार्यक्रम में पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, अरविंद कवि,पूर्व वार्ड सदस्य आलोक पडिहारी, सीटी मैनेजर , कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं, आम जनता की भी उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान चारों ओर उल्लास का माहौल रहा।






Comments
Post a Comment