*एम्स देवघर का प्रथम दीक्षांत समारोह में पहुंचे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,नए डॉक्टरों को किया प्रोत्साहित*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: झारखंड राज्य के देवघर में स्थित एम्स का पहला दीक्षांत समारोह में पहुंचे महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए डॉक्टरों को किया प्रोत्साहित।
इससे पहले समारोह में संस्था के प्रोफेसर एन.के अरोरा,डॉ सौरभ वासनी ने महामहिम राष्ट्रपति को शाल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। मौके में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार भी उपस्थित थे। संस्था द्वारा उन्हें भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान एमबीबीएस कोर्स अकादमी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को स्वर्ण,रजत,कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। इसमें अस्मित अग्रवाल को स्वर्ण पदक, तनिष्क कुमार को रजत पदक, हर्षवीन कौर को कांस्य पदक और डिग्री मिला। इन्हें महामहिम राष्ट्रपति के कर कमलों से पदक, डिग्री प्रदान किया गया। इसके अलावे एमबीबीएस पाठ्यक्रम में सर्वाधिक उपस्थिति के लिए रिचा जयशवाल को सम्मानित किया गया।
मौके पर अंजनी कुमारी, गौतम शंकर, सुमिता सिन्हा, शिक्षा सिंह, ओम शंकर को भी डिग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का भी उपस्थिति रही।


Comments
Post a Comment