दैनिक बिरसा वाणी ने रांची में किया कार्यक्रम

 

*झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के कर कमलों से पत्रकार दीपक कुमार दारोघा सम्मानित , रही राजधानी में  विश्व प्रसिद्ध सरायकेला छऊ की चर्चा* 

सरायकेला: झारखंड की राजधानी रांची में विश्व प्रसिद्ध सरायकेला छऊ की चर्चा रही।

 चर्चा इसलिए थी कि बिरसा वाणी अखबार ने पुराना विधानसभा सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर रखा था। कार्यक्रम में झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो पहुंचे थे। अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान, उत्कल मेल के संपादक सहित पत्रकार, गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम में पत्रकार दीपक कुमार दारोघा एवं उनके द्वारा लिखित पुस्तक "कहानी छऊ की"का चर्चा हुई।‌ छऊ नृत्य साहित्य के लिए इनकी सराहना भी हुई। झारखंड राज्य के गौरव को बढ़ाने में एवं छऊ नृत्य साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु पत्रकार दीपक कुमार दारोघा को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के कर कमलों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ओर भी कई लोगों को बिरसा वाणी अखबार द्वारा सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में "झारखंड के विकास में सरकार के बढ़ते कदम" विषयक विचार गोष्ठी भी थी । झारखंड के विभिन्न जिला से प्रबुद्धजन  कार्यक्रम में पहुंचे थे। बिरसा वाणी के सहनवाज हसन ने मंच संचालन किया।

Comments