डीडीसी रीना हांसदा ने किया कुचाई कल्याण अस्पताल का औचक निरीक्षण

 

*सरायकेला: डीडीसी पहुंचे कुचाई, कल्याण अस्पताल का किया निरीक्षण, पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने कुचाई प्रखंड स्थित कल्याण अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

जानकारी के मुताबिक डीडीसी रीना हांसदा ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सकीय सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल की साफ सफाई स्थिति को भी देखा। औषधि आपूर्ति एवं स्टॉक पंजी की जांच की। अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों,स्वास्थ्य कर्मियों से अलग-अलग बिंदुओं पर जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से भी बातचीत की।

 उप विकास आयुक्त ने स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़  हेतु चिन्हित कमियों को दूर करने के लिए सिविल सर्जन एवं संबंधित चिकित्सा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Comments