*झारखंड कांग्रेस प्रभारी के.राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो पहुंचे सरायकेला, जिला सीडब्ल्यूसी के साथ की बैठक, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंबुज को दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के.राजू सरायकेला पहुंचे एवं परिसदन में सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस कार्यकारिणी कमिटी के साथ बैठक कर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंबुज कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
संगठन सृजन वर्ष 2025 के तहत आयोजित इस बैठक के बाद झारखंड कांग्रेस प्रभारी के.राजू ने कहा कि अगले तीन महीने के अंदर पंचायत स्तर पर कांग्रेस कमिटी गठित करने के लिए कांग्रेस जिला अध्यक्ष को बोल दिया गया है। पंचायत कमिटी हर एक महीना में बैठक कर पंचायत क्षेत्र के मुद्दों के बारे में निर्णय लेंगे।
उन्होंने कहा कि सरायकेला खरसांवा जिला में जिला कांग्रेस कार्यालय भवन नहीं है। अगले 1 वर्ष में एक जगह लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय भवन बनाने का प्रयास होगा। कांग्रेस को मजबूत करने में सभी शामिल होंगे। उम्मीद है कि जिला कांग्रेस मजबूत होगा। इससे पहले मौके में उपस्थित झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो ने कहा कि सरायकेला खरसावां जिला में कुल प्रखंड मंडल 12 में से 6 में समिति बन गई है। अगले तीन दिन में 6 प्रखंड मंडल कमिटी की गठन हो जाएगी। पार्टी के जिला अध्यक्ष, पर्यवेक्षक प्रखंड मंडल में जाकर नए पार्टी पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
Comments
Post a Comment