*सरायकेला:पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सीनी में हुई जमशेदपुर विभाग स्तरीय प्रधानाचार्य की बैठक, विभाग प्रमुख तुलसी प्रसाद ने दिए मार्गदर्शन*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान विद्याभारती जमशेदपुर विभाग स्तरीय प्रधानाचार्य की बैठक सीनी स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित हुआ।
इस बैठक में जमशेदपुर विभाग के करीब 42 विद्यालयों के प्रधानाचार्यगण सम्मिलित हुए। जमशेदपुर विभाग प्रमुख तुलसी प्रसाद ठाकुर सह विभाग प्रमुख ब्रेन कुमार टुडू सहित मंचासिन अतिथिगणों के कर कमलों से दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुई। कार्यक्रम में उक्त विद्यालय के प्रधानाचार्य रणजीत कुमार ठाकुर ने अतिथियों का अभिनंदन किया। विद्यालय के बहनों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान बैठक की प्रस्तावना विभाग प्रमुख तुलसी प्रसाद ठाकुर द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने द्वितीय सत्र में संकुल प्रमुख को कई मार्गदर्शन भी दिए।
प्रथम सत्र में जमशेदपुर जिला परिषद सदस्य सह बागबेड़ा सरस्वती मंदिर के सचिव कविता परमार ने विद्या भारती के लक्ष्य पर प्रकाश डाला एवं शिक्षकों का हौसला बढ़ाया। संकुल संयोजक रामनाथ आचार्य ने उपस्थित प्रधानाचार्यों को कई बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिए।
द्वितीय सत्र में संकुल प्रमुखों द्वारा विद्यालय वृत्त संकलन किया एवं वार्षिक कार्य योजना पर चर्चा की।
विद्या विकास समिति के प्रांतीय समिति सदस्य अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि सभी के लिए शिक्षा प्रधान लक्ष्य है। इसके लिए उन्होंने शिक्षकों का हौसला बढ़ाया। अंत में संकुल प्रमुख पार्थ सारथी आचार्य ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उक्त विद्यालय सीनी के सचिव ललित महतो, कोषाध्यक्ष सनातन गोराय, अभिभावक प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंहदेव आदि गणमान्य अतिथि के अलावे शिक्षक शिक्षिकाओं की भी उपस्थित रही।
Comments
Post a Comment