*सरायकेला में अक्षय तृतीया से होगी नया रथ निर्माण शुभारंभ, पूर्व सीएम चंपाई की उपस्थिति में होगी श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा रश्म, राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव ने दी जनता को शुभकामनाएं*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला में अक्षय तृतीया से भव्य नया रथ निर्माण शुभारंभ होगा।
ओड़िशा से आए कारीगरों द्वारा भव्य रथ का निर्माण किया जाना है। इसको लेकर सरायकेला जगन्नाथ सेवा समिति के सदस्यगण तैयारी में जुटे हैं। समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर सिंहदेव (राजा सिंहदेव) ने स्पष्ट किया कि अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को नया रथ निर्माण शुभारंभ उपलक्ष्य में कास्ठ पूजा रश्म सरायकेला जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में संपन्न होगा। श्री जगन्नाथ के आज्ञा से विश्वकर्मा (कारीगरों) द्वारा रथ निर्माण होनी है। सरायकेला के गजपति राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव की भी अनुमति है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की उपस्थिति में शुभ कार्य संपन्न होने वाली है।
राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव ने कहा कि सरायकेला का इतिहास रथ यात्रा की गौरव गाथा से परिचित है। अब अक्षय तृतीया से भव्य नया रथ निर्माण प्रारंभ होने वाला है। इसके लिए सरायकेला के जन प्रतिनिधि, जगन्नाथ सेवा समिति एवं जनता को शुभकामनाएं।
Comments
Post a Comment