*सरायकेला:एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ डीसी ने की बैठक, 14 को हर बूथ में होगी कार्यक्रम*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: जिला में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के सफल एवं पारदर्शी संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा बीएलए-1 का बैठक आयोजित।
जानकारी के मुताबिक बैठक में स्पष्ट किया गया कि 14 जुलाई को जिले के सभी मतदान केंद्र पर बीएलओ एवं बीएलए-2 की बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) संबंधित बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग करेंगे। एएसडीडी सूची का सत्यापन एवं मिलान किया जाना है। ताकि अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं दोहरी प्रविष्टियों की पहचान कर निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुरूप आवश्यक कार्यवाई सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि आयोग के दिशा निर्देश अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन एवं अधिक विश्वसनीय बनाना है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहभागिता एवं पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।
बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ के अलावे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Comments
Post a Comment