उपायुक्त की साप्ताहिक जनता दरबार

 

*सरायकेला: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जनता दरबार में सुनी फरियादियों की समस्या, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

 *दीपक कुमार दारोघा* 

सरायकेला: समाहरणालय में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित हुई जिसमें उन्होंने अपने कार्यालय प्रकोष्ट में जिले के शहरी, ग्रामीण क्षेत्र से आए नागरिकों(फरियादियों) से क्रमवार मिले एवं उनकी समस्या, शिकायत, मांगों को सुनी तथा संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जानकारी के मुताबिक जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से राजनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम टींटीडीह, छोटाखीरी, बाना एवं गेंगेरूली को जोड़ने वाली जर्जर पीसीसी सड़क की मरम्मत करने, उच्च विद्यालय एदल में चाहर दीवारी निर्माण करने, खैरकोचा पुलिया निर्माण में तेजी लाने की मांग शामिल था। भारतीय सेना के दिवंगत जवान के आश्रित को आवंटित भूमि का बंदोबस्ती आदेश निर्गत करने, चौकीदार बहाली प्रक्रिया में प्रगति लाने संबंधित आवेदकों ने मांग की। इसके अलावे लाल बिल्डिंग चौक समीप सर्विस रोड पर अतिक्रमण एवं जाम की समस्या का समाधान करने, गम्हरिया कांड्रा क्षेत्र स्थित जर्जर बाजार भवन की मरम्मत करने सहित अन्य जनहित एवं आधारभूत संरचना विकास से जुड़े आवेदन देने में आवेदकों की सक्रियता रही।

 प्राप्त आवेदनों में से कई का त्वरित निष्पादन हुआ। शेष मामलों के संबंध में उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को जांचोंप्रांत आवश्यक कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिए।

Comments