अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

 

*सरायकेला:उत्कल सम्मेलनी ने अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर ओड़िया भाषा के उत्थान पर दिया बल, बच्चों को मिला ओड़िया वर्णबोध*

दीपक कुमार दारोघा 

सरायकेला: अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर उत्कल सम्मेलनी द्वारा राजनगर प्रखंड के गांव कलाबाडिया में हुई विचार गोष्ठी और ओड़िआ भाषी बच्चों को मिला मधुवर्णबोध।

उत्कल सम्मेलनी के राजनगर प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार राउत की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में ओड़िया भाषा के उत्थान के प्रति बल दिया गया। कार्यक्रम में उक्त सम्मेलनी के सरायकेला खरसावां जिला परिदशक सुशील षड़ंगी ने कहा कि मानव जीवन में भाषा की एक अहम भूमिका है। भाषा के माध्यम से विचारों का आदान-प्रदान होता है। इसलिए मातृभाषा के सम्मान के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए। उन्होंने ओड़िया भाषी लोगों से अपने बच्चों को मातृभाषा में पढ़ाने की अपील की।

मौके में शिक्षक विनोद राउत ने कहा कि दुनिया भर में विभिन्न भाषाओं की सांस्कृतिक विविधता और महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि विभिन्न संस्कृति को जोड़ने में भाषा की अहम भूमिका है। इससे संवाद स्थापित करने वाले व्यक्तित्व का भी विकास होता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ओड़िया भाषी छात्र-छात्राओं को मधुवर्णबोध की पुस्तक एवं कलम वितरण किया गया। कार्यक्रम में घासीराम महतो, परेश महतो,ओड़िया भाषी शिक्षिका मेनका राउत, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Comments