*सरायकेला:राजनीतिक सरगर्मी के बीच जुबानी जंग से सनंद हुए आहत, मनोज ने कहा-इमोशनल कार्ड हताशा का प्रतीक*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: झारखंड में हो रही गैर दलीय नगर निकाय चुनाव में सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में भी राजनीतिक सरगर्मी बढ़ चुकी है,यहां तक कि जुबानी जंग से आहत उम्मीदवार रोने बिलखने भी लग रहे हैं।
यह बात प्रकाश में उस समय आई जब अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सनंद आचार्य ने अपने आवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सनंद आचार्य रोने बिलखने लगे। उन्होंने मीडिया को बताया कि अच्छे दिन में उनके पिता( स्वर्गीय सुधांशु आचार्य) साथ नहीं है। कोरोना काल में उनकी जान चली गयी।उन्हें दुख है की पिता को नहीं बचा सके।
उन्होंने कहा एक पिता पुत्र के लिए हीरो होता है। पिता आदर्श है। फोटो लगाकर प्रार्थना करते हैं। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर,एक वायरल वीडियो के हवाले से कहा दुख है कि उनके पिता (स्वर्गीय सुधांशु आचार्य) को मरा हुआ बोलकर संबोधन करते हैं यहां के लोग।
वायरल वीडियो में झामुमो समर्थित अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मनोज चौधरी दिख रहे हैं। जिसमें उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर मरा हुआ आदमी शब्द का जिक्र किया है।
इधर जेएमएम समर्थित अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मनोज चौधरी ने अपने आवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने मीडिया को बताया कि इमोशनल कार्ड हताशा का प्रतीक है। वायरल वीडियो के संबंध में उन्होंने कहा कि वह किसी पर व्यक्तिगत आरोप नहीं लगाए हैं।
उन्होंने कहा वह एक काम करने वाले योद्धा हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदियों से कहा कि वह अपनी उपलब्धियां, अपनी योग्यताएं सिद्ध करें ना कि दूसरों पर कीचड़ उछालकर अपना समय बर्बाद करें। वह सुनो सरायकेला, चुनो कामवाला नारे के साथ चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने कहा यह नारा पूरा सरायकेला में सर चढ़कर बोल रहा है।



Comments
Post a Comment