*झारखंड दौरा के क्रम में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विभिन्न कार्यक्रम में हुए शामिल, विकसित भारत निर्माण का लक्ष्य किया उजागर*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड दौरे के क्रम में जमशेदपुर करनडीह ओलचिकी लिपि शताब्दी समारोह, एनआईटी दीक्षांत समारोह के अलावे गुमला में अंतराज्जयीय जन संस्कृति समारोह कार्तिक जतरा में शामिल हुए और विकसित भारत निर्माण का लक्ष्य किया उजागर।
जमशेदपुर करनडीह में सताली राइटर एसोसिएशन, जाहीर थान कमिटी द्वारा सोमवार को आयोजित ओलचिकी लिपि शताब्दी समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचे। उनका भव्य स्वागत हुआ।
समारोह में उन्होंने भाषा संस्कृति के उत्थान के प्रति सजग लोगों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी उपस्थिति रही। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एनआईटी दीक्षांत समारोह में भी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने संबोधित किया। उन्होंने कहा शिक्षण संस्थान केवल शिक्षा और उपाधियां प्रदान करने वाले केंद्र नहीं है बल्कि वे राष्ट्र के प्रयोगशालाएं भी हैं। लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करना है। अनुसंधान नवाचार स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देना, युवाओं को कुशल कार्य बल में विकसित करना इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने दीक्षांत समारोह में संस्थान के अलावे पदक, उपाधि पाने वालों को बधाई दी।
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को गुमला पहुंचे। और पंखराज साहेब कार्तिक उरांव आदिवासी शक्ति स्वायतशासी विश्वविद्यालय निर्माण समिति द्वारा रायडीह प्रखंड अंतर्गत माझाटोली स्थित बैरियर बगीचा परिसर में आयोजित अंतराज्यीय जन सांस्कृतिक समारोह कार्तिक जतरा में शामिल हुए। समारोह में उन्होंने कहा कि विश्वास है जनजातीय समुदाय, सभी लोग विरासत और विकास का समन्वय करते हुए आधुनिक प्रगति पथ पर आगे बढ़ते रहेंगे। इससे पहले कार्यक्रम में उक्त आदिवासी शक्ति स्वायतशासी विश्वविद्यालय निर्माण समिति के अध्यक्ष शिव शंकर उरांव ने महामहिम राष्ट्रपति का स्वागत किया।
महामहिम राष्ट्रपति के झारखंड दौरे के क्रम में जगह-जगह हुई कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार भी मौजूद रहे।



Comments
Post a Comment