बहुभाषी पत्रिका "प्रभाती" विमोचित

 

*राजनगर के केंदमुंडी गांव में पत्रिका "प्रभाती" का शिक्षाविद महेंद्र मुर्मू ने किया विमोचन*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: जिला के राजनगर प्रखंड अंतर्गत केंदमुंडी गांव में प्रभाती पत्रिका का विमोचन समारोह हुआ।

समारोह में केंदमुंडी पंचायत के शिक्षाविद महेंद्रनाथ मुर्मू के कर कमलों से पत्रिका का विमोचन हुआ। समारोह में श्री मुर्मू ने संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल से निकलने वाली ऐसी बहुभाषी साहित्यिक पत्रिका समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मौके में पत्रिका के संरक्षक सह संपादक रविकांत भकत ने कहा कि प्रभाती एक नई सुबह की पहली किरण की तरह है। जो आंचलिक लेखकों के विचारों का जीवंत दस्तावेज प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि प्रभाती की इस विशेषांक में झारखंड, पश्चिम बंगाल ओड़िशा के आंचलिक लेखक लेखिकाओं की रचना संकलित है। इसमें हिंदी, बांग्ला, ओड़िया,अंग्रेजी,संथाली, कुड़माली एवं संस्कृत भाषाओं में रचित कहानी, कविता उपयोगी लेख सम्मिलित है।  

समारोह में पत्रिका के मुख्य संरक्षक डॉ अरूपानंद मंडल एवं मानिक लाल महतो ने भी उपस्थित शिक्षाविदों एवं साहित्य प्रेमियों से सक्रिय सहभागिता की आकांक्षा व्यक्त की। समारोह में लेखक, लेखिकाओं में डॉ विकास चंद्र भकत, डॉ पूर्ण चंद्र बेरा, सुनील कुमार दे, मृणाल कांतिपाल, अनीता महतो आदि गणमान्य, ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Comments