*अब किसके झोली में होगी भारत रत्न*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: आगामी गणतंत्र दिवस में भारत रत्न बिहार, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा,झारखंड किसके झोली में होगी?
पिछले साल ओड़िशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक को भारत रत्न मिले इसके लिए ओड़िशा में काफी मांग उठी थी। भारत रत्न तो नहीं मिला उल्टे विधानसभा चुनाव में बीजू जनता दल को सत्ता गवानी पड़ी।
बिहार में विधानसभा चुनाव से पूर्व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को (मरणोपरांत) "भारत रत्न" मिला। बिहार को मिले इस एवार्ड से लोग भारत की मोदी सरकार के प्रति काफी उत्साहित रहे।
अब तो बिहार में विधानसभा चुनाव चल रहा है। छठ पर्व का माहौल भी बन रहा है। आगामी गणतंत्र दिवस में भारत रत्न किसे मिलेगा पता नहीं है। इधर पूर्व घोषणा के बावजूद झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बिहार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार ही नहीं दिए।
बिहार विधानसभा चुनाव घोषणा से पूर्व झारखंड में एक आवाज उठी थी। पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की देहांत के बाद यह आवाज उठी थी कि पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को भारत रत्न मिले। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इसकी आवाज बुलंद की थी।
लोग दबी जुबान में यह भी चर्चा कर रहे हैं कि इस बार का भारत रत्न एवार्ड कहीं पश्चिम बंगाल न चली जाये। उत्तर प्रदेश में कुंभ मेला हुई। कुंभ से पवित्र जल लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोलकाता भाजपा कार्यालय को शुद्ध किया है। वर्ष 2026 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इससे पहले ही कोलकाता में जगन्नाथ मंदिर निर्माण एवं जगन्नाथ मंदिर को जगन्नाथ धाम के नाम से प्रोत्साहित करने के लिए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी काफी चर्चा में रही।
सूत्रों के मुताबिक भारत रत्न के लिए कई नाम है। बताते चलें कि भारत रत्न के लिए आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Comments
Post a Comment