दिल्ली में हुई आदि कर्मयोगी अभियान का राष्ट्रीय सम्मेलन


*सम्मेलन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र को दिए संदेश, उत्कृष्टता को किया सम्मानित, धरती आवा जनभागीदारी अभियान में जिला सरायकेला को भी मिला राष्ट्रीय सम्मान*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: देश में धरती आवा जन भागीदारी अभियान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिला सरायकेला, झारखंड को मिला राष्ट्रीय सम्मान।


भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित आदि कर्मयोगी अभियान का राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य, जिला,ब्लॉक और एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसियों को पुरस्कृत किया।

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कर कमलों से सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह को यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। 

आदि कर्मयोगी अभियान के तहत झारखंड को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन राज्य कैटेगरी में सम्मानित किया गया। यह सम्मान आदिवासी कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ग्रहण किया। 

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पाकुड़ जिला को भी सम्मान मिला। पाकुड़ जिला के उपायुक्त मनीष कुमार ने सम्मान ग्रहण किया।

कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव, केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके की भी उपस्थित रही।

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र सम्मेलन  को संबोधित किया। उन्होंने कहा इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आदिवासी समुदाय राष्ट्र के विकास यात्रा में भाग लें। और विकास का लाभ सभी आदिवासी क्षेत्र और लोगों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में सरकार ने जनजातीय समुदाय के  समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य न केवल वित्तीय सहायता प्रदान करना है बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य,रोजगार, तकनीकी कौशल  और शासन में समान भागीदारी के अवसर भी प्रदान करना है।

Comments