*झारखंड में होगा साहित्य अकादमी, संगीत नाटक अकादमी और ललित कला अकादमी*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला:झारखंड अलग राज्य गठन के 25 वर्ष बाद पहली बार राज्य में झारखंड राज्य साहित्य अकादमी, झारखंड राज्य संगीत नाटक अकादमी और झारखंड राज्य ललित कला अकादमी गठन का मार्ग प्रशस्त हो गया।
पिछले 2 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में रांची में हुई मंत्री परिषद की बैठक में इसका निर्णय लिया गया है।
झारखंड के कलाकार,साहित्यकार, चित्रकार इन अकादमियों की गठन की मांग लंबे समय से कर रहे थे। इस कैबिनेट की बैठक में 67 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी मीडिया को दी है। उन्होंने बताया कि झारखंड कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनिमय) विधेयक 2025 को भी घटनोत्तर स्वीकृति दी गयी है। इस कानून के लागू होने के बाद संस्थान मनमाने शुल्क नहीं वसूल सकेंगे। जिन कोचिंग संस्थानों में 50 से अधिक छात्र होंगे उन्हें 5 वर्षों के लिए 5 लाख रुपए की बैंक गारंटी जमा करनी होगी। साथ ही हर शाखा का अलग पंजीकरण होगा। नियंत्रण के लिए जिला और राज्य स्तर पर नियामक समिति बनाई जाएगी। बुनियादी ढांचे की मजबूती के लिए कई सड़क परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई है। इसके अलावे उन्होंने मीडिया को ओर भी कई प्रस्तावों की स्वीकृति की जानकारी दी।

Comments
Post a Comment