*गोवा स्टेट एवं झारखंड स्टेट की कला संगम में दिखा शास्त्रीय कला सरायकेला छऊ की झलक, पश्चिम बंगाल तथा झारखंड के राज्यपाल भी पहुंचे एवं प्रदर्शनी का भी किया अवलोकन*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: हेमंत सरकार द्वारा झारखंड साहित्य अकादमी, संगीत नाटक अकादमी, ललित कला अकादमी की कैबिनेट स्वीकृति के बाद पहली बार राजधानी रांची में ईजेडसीसी द्वारा आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत की प्रस्तुति में गोवा स्टेट एवं झारखंड स्टेट की कला संगम में दिखा विश्व प्रसिद्ध सरायकेला छऊ की झलक।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सह ईजेडसीसी के चेयरमैन डॉ सीवी आनंद बौस,झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार भी पहुंचे। खेल गाँव होटवार रांची स्थित स्टेट म्यूजियम ऑडिटोरियम में 8 सितंबर को हुई एक भारत श्रेष्ठ भारत के प्रस्तुति का इनके द्वारा अवलोकन किया गया। कार्यक्रम में गोवा स्टेट एवं झारखंड स्टेट के कलाकार शामिल हुए। एक ही रंगमंच में दो स्टेट के कलाकारों ने अपने-अपने प्रदेश की कला को प्रदर्शित किया एवं दर्शकों की वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम में श्री जगन्नाथ आर्ट स्कूल सरायकेला के श्री सुशांत महापात्र, सुमित महापात्र द्वारा मुखौटा प्रदर्शनी भी लगाया गया था। खुद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ सी.वी आनंद बौस, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार लगी प्रदर्शनी में पहुंचे। सरायकेला छऊ (मुखौटा) की तारीफ की। कार्यक्रम में ट्रेडिशनल मास्क मेकर सुशांत महापात्र ने इन अतिथियों को हैंडमेड मास्क भेंट की। पूरे प्रदर्शनी में सरायकेला छऊ (मास्क) की झलक दिखा।
कार्यक्रम में ईजेडसीसी के निदेशक आशीष कुमार गिरी, पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के निदेशक संस्कृति आशिफ ईकरम भी पूरे कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment