नुआ खाई उत्सव


*सरायकेला में मनाया गया नुआ खाई जंताल, पूजे गये माता पाऊड़ी, भक्ति उल्लास का रहा माहौल*

 *दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला में नुआ खाई पर्व (नुआ खाई जंताल) के अवसर पर खरकाई नदी के निकट पाऊड़ी मेल स्थित पीठ स्थली में  सिंहभूम की इष्ट देवता माता पाऊड़ी की पूजा अर्चना हुई।

खेत में नई धान के आगमन के अवसर पर यह पर्व मनाया जाता है। देहुरी ने यहां नया अन्न अर्पण कर पूजा रश्म पूरा किया। मौके पर भक्त श्रद्धालु जुटे रहे। 

सूत्रों के मुताबिक जिला प्रशासन मंदिर मठ निधि से सरकारी खर्च पर नुआ खाई  जंताल का आयोजन करती है।

बताया जाता है कि क्षेत्र में सभी के लिए खाद्य सुरक्षा, किसानों की उन्नति, सुख शांति के लिए माता की आराधना की जाती है।

यहां पूजा अर्चना करने आए लोगों ने बताया कि समस्त के जीवन में सुख समृद्धि हो यही माता से कामना की।

 खरकाई नदी के तट पर स्थित माता झुमकेश्वरी(धुमकेश्वरी) के प्रति भी लोगों ने आस्था जताया। यहां भी माता की पूजा अर्चना हुई। कार्यपालक दंडाधिकारी सत्येंद्र कुमार महतो की भी उपस्थिति रही। पूजा उत्सव में अनुमंडल कर्मी के अलावे राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र आर्टिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी, कलाकारों की सक्रियता रही। पूजा अर्चना के बाद यहां लोगों ने प्रसाद सेवन किया। एवं एक दूसरे से मिलकर नुआ खाई की खुशियां बांटी। इस अवसर पर चारों ओर भक्ति उल्लास का माहौल रहा।

Comments