सरायकेला:लगातार हो रही बारिश


*सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में जनजीवन परेशान, प्रशासक शशि शेखर सुमन ने क्षेत्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: लगातार हो रही बारिश से सरायकेला नगर निकाय क्षेत्र में जनजीवन परेशान है, संभावित आपदा स्थिति को भांपते हुए खुद नगर पंचायत सरायकेला के प्रशासक शशि शेखर सुमन ने टीम के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। टीम में सिटी मैनेजर भी थे।

 लगातार बारिश के कारण कन्हाई पोखर सरकारी तालाब में पानी भर गई। पोखर में आउटलेट बंदी के कारण पानी अतिप्रवाह की स्थिति बन गई। यहां तक कि पोखर के पास होने के कारण साप्ताहिक हाट स्थित सामुदायिक शौचालय भी  क्षतिग्रस्त होने की कगार पर आ गया। आसपास बस्ती वाले पोखर की ओवरफ्लो के मद्देनजर भयभीत रहे। स्थिति को भांपते  हुए नगर पंचायत के प्रशासक श्री शशि शेखर सुमन ने पोखर में अतिप्रवाह को रोकने के लिए तत्काल जल निकासी हेतु अस्थाई आउटलेट की व्यवस्था कराई।

इधर बारिश से जिला पशुपालन कार्यालय परिसर में भी पानी भर गयी। स्टेडियम रोड में भी पानी सड़कों में बहने लगी। स्थिति को देखते हुए नगर पंचायत के प्रशासक ने कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने कालूराम चौक, गैरेज चौक सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण के दौरान बारिश से क्षतिग्रस्त नाली, सड़क की स्थिति को भी देखा। एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मौसम विभागीय सूत्रों के मुताबिक कल भी बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण खरकाई नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। लगातार बारिश के कारण लोगों की मिट्टी का कच्चा मकान भी दरकने लगा है। लोग परेशान हैं।

Comments