*सरायकेला: कार्यशाला में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सक्रिय महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का दिए टिप्स*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित टाउन हॉल में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेपीएलपीएस) द्वारा स्वयं सहायता समूह के सक्रिय दीदियों हेतु आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सक्रिय महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का दिए टिप्स।
उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह आजीविका संवर्धन एवं सामाजिक परिवर्तन के सशक्त माध्यम हैं। समूह के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा देते हुए ऐसी गतिविधि का चयन किया जाए जिससे समूह की आय में निरंतर वृद्धि हो सके। उन्होंने दीदियों को अनेक क्षेत्र में नोडल दीदी के रूप में कार्य करते हुए सामाजिक जागरूकता फैलाने, सरकारी योजनाओं की जानकारी अन्य महिलाओं तक पहुंचाने एवं महिला सशक्तिकरण दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी बीपीएम को आजीविका संसाधन केंद्र के लिए प्रस्ताव तैयार करने, प्रत्येक ग्राम में एसएचजी/एफपीओ/सीएचएफ के माध्यम से राशन दुकान संचालन सुनिश्चित कराने, तथा प्रत्येक प्रखंड में दीदी केफे संचालन हेतु उचित स्थान एवं समूह चिन्हित करने के निर्देश दिए।
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम के स्वागत भाषण में जेएसएलपीएस के पंकज कुमार ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है एक-एक महिला तक बातें पहुंचे। कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंड से चयनित सक्रिय दीदियों ने भाग लिया।
कार्यशाला में उन्हें वित्तीय साक्षरता, उद्यमिता विकास, आजीविका संवर्धन योजनाओं की जानकारी मिला। कृषि, पशुपालन, मत्स्य सहित विभिन्न विभागों के वरीय एवं सहायक पदाधिकारियों द्वारा संबंधित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गयी।
Comments
Post a Comment