जेएमएम ने बीजेपी का पुतला फूंका

 

*भोगनाडीह में हुई घटना को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं ने सरायकेला में भाजपा का पुतला फूंका*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: हूल दिवस में भोगनाडीह में हुई घटना को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष सुभेंदु महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरायकेला गैरेज चौक में भाजपा का पुतला फूंका।

कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष सुभेंदु महतो ने कहा कि भाजपा आदिवासी मूलवासी के बीच लड़ाना चाहती है और सरकार को अस्थिर करने के लिए साजिश के तहत भोगनाडीह में इस तरह का कुकृत भाजपा द्वारा किया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा कभी भी उनके मंसूबे को सफल होने नहीं देगी। इसी के तहत झारखंड मुक्ति मोर्चा सरायकेला खरसांवा जिला कमिटी की ओर से भाजपा संगठन पर पुतला दहन कार्यक्रम किया गया।

 मौके में सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली ने कहा कि मंडल मुर्मू को मोहरा बनाकर जिस तरह भाजपा ने उस पवित्र स्थल को कलंकित करने का काम किया आदिवासी समाज कतई माफ नहीं करेगा। राज्यव्यापी रोष व्यक्त किया जा रहा है।

पुतला दहन कार्यक्रम में झामुमो जिला सचिव वैद्यनाथ टुडू, जिला उपाध्यक्ष भोला महांती, अमृत महतो, अनूप सिंहदेव, पार्टी के सरायकेला नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य, कृष्णा राणा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

Comments