*सरायकेला:डीडीसी ने पीएम जनमन सहित कई योजनाओं के कार्य प्रगति का किया समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने कल्याण विभाग, पीएम जनमन, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत चल रही योजनाओं का समीक्षा की एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जानकारी के मुताबिक उप विकास आयुक्त ने कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्री मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, साइकिल वितरण योजना, मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना का कार्य प्रगति की समीक्षा किया एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश।
उन्होंने पीएम जनमन अभियान के तहत स्वीकृत आवासीय विद्यालय, छात्रवास, स्वास्थ्य सेवा, पेयजल आपूर्ति और विद्युतीकरण जैसे मूलभूत सुविधाओं से संबंधित योजनाओं का भी गहन समीक्षा की।
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत संचालित योजना का भी उन्होंने समीक्षा किया एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि योजनाओं की जानकारी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचने के लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों का उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में डीआरडीए निदेशक डॉ अजय तिर्की, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला शिक्षा पदाधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment