पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो की जयंती


*सरायकेला में झामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो की जयंती और उनके कृतित्व को किया याद*

 *दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: सिंहभूम सांसद जोबा माझी के सरायकेला स्थित कैंप कार्यालय में झामुमो नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत सुधीर महतो की जयंती पर उनके कृतित्व को याद किया।

उक्त अवसर पर जेएमएम जिला उपाध्यक्ष भोला महांती ने कहा कि सुधीर महतो का जन्म 25 जून 1956 को हुई थी। छात्र जीवन से ही वह अलग झारखंड राज्य आंदोलन से जुड़े रहे। वह झारखंड आंदोलनकारी होने के साथ-साथ जन नेता थे। झारखंड राज्य बनने के बाद विधानसभा की बहस हो या उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारियां अच्छे ढंग से निभाया। हर भूमिका में उन्होंने जनता के आवाज को पूरी निष्ठा के साथ उठाया।

मौके में झामुमो सरायकेला नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य ने कहा कि सुधीर महतो ईचागढ़ विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया एवं क्षेत्र तथा झारखंड के आवाज को जोरदार ढंग से रखा। वर्ष 2014 को उनका देहांत हो गया। झारखंड ने एक होनहार उपमुख्यमंत्री को खो दिया। 

उनके अंदर झारखंडियों के लिए प्रेम कूट-कूट कर भरा हुआ था। उनके मार्ग पर चलना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इससे पहले दिवंगत सुधीर महतो के चित्र पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित की। 

कार्यक्रम में श्रीधर सिंहदेव, सौरव साहू, अविनाश कवि, सिकंदर महतो, जॉनी हाजरा, तपन कामिला, मोंटू आचार्य, मनोज सिंह, कृष्णा  राणा आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Comments