करियर काउंसलिंग सह सेमिनार

 

सरायकेला: केजीबीवी की 10वीं उत्तीर्ण छात्राओं का डीसी नितिश कुमार सिंह ने बढ़ाया हौसला, दिए टिप्स*

दीपक कुमार दारोघा

सरायकेला: टाउन हॉल सरायकेला में झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा आयोजित जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की कक्षा दसवीं उत्तीर्ण छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग सह सेमिनार में पहुंचे उपयुक्त नितिश कुमार सिंह एवं छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि विषय चयन जीवन की दिशा निर्धारित करता है।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय आत्म विश्लेषण, रुचि और दीर्घकालिक सोच के आधार पर लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी तीनों ही विषयों में उज्जवल संभावनाएं हैं। छात्राओं को किसी सामाजिक या  पारिवारिक दबाव के बजाय आत्मनिर्भरता और रुचि को प्राथमिकता देनी चाहिए। इससे पहले उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने भी छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विषय चयन में परिवार या समाज के दबाव की बजाय आत्मा रुचि को प्राथमिकता दें। चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर जगन्नाथ हेंब्रम ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र में उपलब्ध करियर विकल्पों, आवश्यक विषयों, प्रमुख परीक्षाओं तथा राज्य एवं देश भर के प्रमुख शैक्षणिक संस्थान की जानकारी दी।

कार्यक्रम में उपस्थित डीएसई सह डीईओ कैलाश मिश्रा एवं विशेषज्ञ काउंसलर्स छात्राओं को विज्ञान, वाणिज्य एवं मानविकी विषयों से संबंधित विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी श्री अमित कुमार, संबंधित प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी,बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के वार्डन, अभिभावक एवं छात्राएं उपस्थित थे।

Comments