*सरायकेला: डीसी नितिश कुमार सिंह पहुंचे गम्हरिया, किया प्रखंड सह अंचल का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जानकारी के मुताबिक उपायुक्त ने दिशा निर्देश दिया कि कार्यालय में जो भी लोग योजना का लाभ लेने या अपनी समस्या लेकर आते हैं, उनकी मदद समय पर और नियमानुसार किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान निश्चित समय में किया जाए ताकि लोगों को बार-बार कार्यालय ना आना पड़े।
उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग के अंतर्गत बनाए गए गोदाम का भी निरीक्षण किया। एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कार्यालयों के निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सीडीपीओ, पर्यवेक्षिकों को भी आंगनबाड़ी केंद्रों का समय-समय पर निरीक्षण हेतु दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी दौरा किया। वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। केंद्र में साफ सफाई बनाए रखने और चार दीवारी निर्माण कार्य जल्द पूरा करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, बीडीओ अभय कुमार, संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment