*योगाभ्यास का जगह-जगह हुई कार्यक्रम, कलाकारों ने नृत्य अभ्यास के जरिए दिया संदेश-"झारखंड जहां छऊ भी सीखाता है योग"*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में जगह-जगह योगाभ्यास का कार्यक्रम हुआ। जिला मुख्यालय से राजधानी तक लोग सुबह योगाभ्यास से सरबोर रहे। यहां तक कि कलाकारों ने नृत्य अभ्यास के जरिए यह भी संदेश दिया कि झारखंड में छऊ भी योगा सीखाता है।
योग दिवस में यह भी स्मृति में आया कि वर्ष 2019 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड रांची प्रभात तारा मैदान में योगाभ्यास किए थे। मीडिया के जरिए जनता को दिए संदेश में कहा था कि दुनिया भर में योग का प्रचार प्रचार के लिए मीडिया के साथी, सोशल मीडिया के लोग अहम भूमिका निभा रहे हैं। योग हमारे संस्कृति का अहम हिस्सा है। झारखंड में छऊ नृत्य में योग के आसानों, मुद्राओं को व्यक्त किया जाता है।
सूत्रों के मुताबिक अब तो पूरा विश्व योगा रंग में सरबोर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 में आंध्र प्रदेश पहुंचे।विशाखापट्टनम में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। मौके में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के प्रयास का प्रशंसा की। उन्होंने जनता को संदेश भी दिए।
इधर झारखंड की बात करें तो पाएंगे कि रांची राजभवन में कार्यक्रम हुई। राज्यपाल संतोष गंगवार योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पोस्ट के जरिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में जनता को शुभकामनाएं दी।
सरायकेला खरसावां जिला मुख्यालय में भी जगह-जगह कार्यक्रम हुआ। जिला मुख्यालय सरायकेला सामुदायिक भवन में हुई कार्यक्रम में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा भी पहुंचे। इनके द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बताया गया कि इस वर्ष 2025 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम "योगा फॉर वन" अर्थ-वन हेल्थ है। कार्यक्रम में उपायुक्त ने कहा कि भारत ने योग को विश्व पटल पर प्रतिष्ठा दिलाई। और यह अब एक वैश्विक स्वास्थ्य समाधान के रूप में स्वीकार किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से योग को दैनिक जीवन में शामिल करने का आवाह्न किया। पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत ने भी योग दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि योग तनाव मुक्त जीवन का सबसे प्रभावी साधन है।
कार्यक्रम में विभिन्न विभाग के पदाधिकारी, कर्मी, विभिन्न संगठन के प्रतिनिधि, जनता शामिल थे। इस अवसर पर योग प्रशिक्षकों द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को विभिन्न आसनों, प्रणायामों का अभ्यास कराया गया। एवं योग से संबंधित उपयोगी जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑनलाइन संबोधन भी सुना।
Comments
Post a Comment