जिला के कुकड़ू में प्रखंड स्तरीय जनता दरबार आयोजित

 

*सरायकेला:जिला के मातकमडीह में वनधन विकास केंद्र तथा तिरुलडीह में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का डीसी ने किया निरीक्षण और पहुंचे कुकड़ू जनता दरबार, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी का किया सराहना*

*दीपक कुमार दारोघा*

सरायकेला: जिला के कुकड़ू में लगी पहली बार प्रखंड स्तरीय जनता दरबार में रही महिलाओं की सक्रिय भागीदारी। जहां विभिन्न योजना के अंतर्गत लाभुकों के बीच सरकार द्वारा परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

जनता दरबार में उपायुक्त नितिश कुमार ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार समयावधि निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में पंचायत स्तर पर भी जनता दरबार आयोजन किया जाएगा।

जनता दरबार में लोगों ने सड़क मरम्मत, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न समस्या को बयां किया।

मौके में उपस्थित ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने कहा कि कुकड़ू प्रखंड गठन के बाद यह पहला प्रखंड स्तरीय जनता दरबार है। जिसका उद्देश्य है क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को जानना। त्वरित समाधान सुनिश्चित करना और वंचित लाभुकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना।

उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए सड़कों की मरम्मत,लिफ्ट इरीगेशन, महिला कॉलेज निर्माण जैसे योजनाओं पर विभागीय एवं राज्य स्तर पर सकारात्मक पहल हुई है। जिसमें कई योजनाएं स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। और टेंडर प्रक्रिया में है। विधायक निधि से शीघ्र एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, जिला के उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, अपर आयुक्त जयवर्धन कुमार, चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार राय, कुकड़ू प्रखंड के पदाधिकारीगण, लाभुक, आम जनता की उपस्थिति रही।

बताते चलें कि उपायुक्त ने कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिरुलड़ीह का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों, संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

जानकारी के मुताबिक उपायुक्त नितिश कुमार ने चांडिल प्रखंड अंतर्गत मातकमडीह पंचायत भवन स्थित वनधन विकास केंद्र का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में कार्यरत पीवीटीजी महिलाओं द्वारा संचालित गतिविधि की जानकारी ली। एवं उनके द्वारा निर्मित उत्पादों का जायजा लिया। उत्पादों के विपणन की जानकारी ली। और संबंधित पदाधिकारी का आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Comments