*सरायकेला:आतंकवाद के खिलाफ भारत की कार्रवाई से उत्साहित लोगों ने पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के नेतृत्व में निकला तिरंगा यात्रा*
*दीपक कुमार दारोघा*
सरायकेला: आतंकवाद के खिलाफ भारत की कार्रवाई से उत्साहित लोगों ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के नेतृत्व में सरायकेला नगर में तिरंगा यात्रा निकाला।
भाजपा द्वारा आयोजित इस तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, पार्टी पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता भी शामिल थे। तिरंगा यात्रा नगर परिक्रमा करते हुए पब्लिक दुर्गा पूजा मैदान पहुंची। ओर सभा में बदल गयी। मौके में पूर्व मुख्यमंत्री श्री चंपाई सोरेन ने कहा कि तिरंगा यात्रा निकालकर गर्व महसूस हो रहा है। देश कुशल नेतृत्व के हाथ में है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। महिलाओं का सिंदूर मिटाने वाले आतंकवादियों को भारतीय सेना ने बहादुरी के साथ जवाब दिया एवं उनके आतंकवादी केंद्रों को नष्ट कर दिया। इससे पाकिस्तान तिलमिला गया और भारत पर एटैक करने की कोशिश की। भारत की एयर डिफेंस सिस्टम ने पाक की वार को नाकाम कर दिया। उन्होंने कहा कि शक्तिशाली देश के रूप में दुनिया को दिखा दिया कि आतंकवाद के खिलाफ हर भारतीय एक है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण ही संभव हुआ। देश कुशल नेतृत्व के हाथ में है। मौके में लोगों ने "भारत माता की जय" की नारा लगाया।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य भाजपा, महिला मोर्चा के पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, आम जनता भी तिरंगा यात्रा में शामिल थे।
Comments
Post a Comment